अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : इन्ना लिल्लाहे व इन्ना इलैहै राजेऊन
दिल्ली में शिया जामा मस्जिद मस्जिद के इमाम हुज्जतुलइस्लाम व मुस्लिमीन मौलाना सैयद अली तक़वी के निधन पर दुख हुआ।
इस शिया विद्वान एवं अज़ीम ख़तीब ने दीने इस्लाम और मज़हबे तशय्यो की 70 वर्ष सेवा की और हमेशा इमाम खुमैनी रहमतुल्लाह और रहबरे मुअज़्ज़म के विचारों का प्रसार किया।
लगभग 50 साल तक आप दिल्ली के इमाम में जमा रहे जो एक बड़ी सेवा है इसके अलावा दसियों साल मोमिनीन ने आपकी तक़रीरों से लाभ हासिल किया। और आपके अच्छे इख़लाक़ की पैरवी करते रहे।
आपने शहीद राबेअ मदरसा क़ाएम किया, जहां क़ौम के बहुत सारे बच्चों ने दीनी तालीम हासिल की,और आज भी कर रहे हैं। ऐसे विद्वान के निधन ऐसा नुक़सान है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती। अतः इस मुसीबत पर इमामे ज़माना अ., हिंदुस्तानी मदरसों और विशेषकर आपके पुत्र हुज्जत उल इस्लाम जनाब मौलाना मोहसिन तक़वी साहब, आपके भाई एवं सभी घरवालों के समक्ष शोक एवं संतावना प्रकट करता हूं।
और अल्लाह की बारगाह में मरहूम के लिए मग़फ़िरत और परिवार वालों के लिए सब्र की दुआ करता हूं।
वस्सलाम
मेहंदी मेहदवीपुर
प्रतिनिधि सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह ख़ामेनई
22 रबीउलअव्वल 1439
12 दिसंबर 2017 - 16:05
समाचार कोड: 872185
आपके पुत्र हुज्जत उल इस्लाम जनाब मौलाना मोहसिन तक़वी साहब, आपके भाई एवं सभी घरवालों के समक्ष शोक एवं संतावना प्रकट करता हूं।